ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारत

भारतीय कंपनियों के ‘सौदे’ घटे: ग्रांट थॉर्नटन

Share

नई दिल्ली। वैश्विक सलाहकार कंपनी ग्रांट थॉर्नटन ने गुरुवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ग्लोबल मैक्रोइकनॉमिक आउटलुक और पूंजी बाजार की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए निवेशकों ने बड़े निवेश को लेकर सतर्क रुख अपनाया हुआ है। इसके कारण भारत में सौदा गतिविधियों में नरमी रही है।
ग्रांट थॉर्नटन की भागीदार शांति विजेता ने कहा कि भारत में सौदा गतिविधियां अगस्त 2022 में सालाना आधार पर मूल्य के हिसाब से पिछले महीने की तुलना में आधी यानी 4.1 अरब डॉलर रह गई हैं। मात्रा के हिसाब से इसमें करीब 40 प्रतिशत की कमी आई है।
जुलाई की तुलना में 23 प्रतिशत कम सौदे हुए हैं।अगस्त में कुल 131 सौदे हुए, जो विलय और अधिग्रहण मोर्चे पर 1.5 अरब डॉलर के 21 सौदे हुए, जो 79 प्रतिशत अधिक है। इसमें 1.3 अरब डॉलर का जेएसडब्ल्यू एनर्जी-मायत्रा एनर्जी का सौदा शामिल है। निजी इक्विटी निवेश के मामले में मूल्य के हिसाब से सौदे 67 प्रतिशत घटकर 2.5 अरब डॉलर रहे। इसमें 110 सौदे हुए।


Share

Related posts

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में 3 संदिग्ध आतकंवादी गिरफ्तार

samacharprahari

तीन नेपाली समेत पांच ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Prem Chand

‘शक्ति’ विवाद पर घमासान, पीएम मोदी ने साधा निशाना,  तो राहुल गांधी ने कहा-‘PM मेरी बातें तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं’

samacharprahari

हिंदी भाषा को समूचे देश में मान्यता देने की चुनौती अमित शाह स्वीकारें  –  संजय राउत

Prem Chand

साल 2021 में सेकेंड हैंड वाहनों की डिमांड बढ़ी: ड्रूम

Prem Chand

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, ब्रिटेन सरकार से मिली मंजूरी

Prem Chand