ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

हाथ कांपते हैं, जेल में चाहिए ‘स्ट्रॉ’ और ‘सिपर’

Share

माओवादी से संबंध रखने के मामले में गिरफ्तार स्वामी ने अदालत से किया अनुरोध

स.प्र. प्रतिनिधि, मुंबई।

भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार किए गए 83 वर्षीय फादर स्टेन स्वामी ने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अदालत से अनुरोध किया है कि उन्हें जेल में ‘स्ट्रॉ’ और ‘सिपर’ उपलब्ध कराया जाए। एल्गार परिषद के कथित माओवादी से संबंध रखने के मामले में गिरफ्तार 82 वर्षीय मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टैन स्वामी ने विशेष एनआईए अदालत से गुजारिश की है कि उन्हें पेय पदार्थ पीने के लिए जेल में एक स्ट्रॉ और सिपर मुहैया कराया जाए। स्वामी को जनवरी 2018 में पुणे के निकट भीमा कोरेगांव में हिंसा के संबंध में पिछले महीने रांची स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वकील कृतिका अग्रवाल के जरिए एनआईए अदालत के समक्ष अर्जी दायर की गई है। एनआईए ने स्ट्रॉ इस्तेमाल करने के अनुरोध पर जवाब देने के लिए 20 दिन का समय मांगा है।

बता दें कि एनआईए ने पिछले महीने स्वामी समेत आठ लोगों के खिलाफ मामले में आरोप पत्र दायर किया था। स्वामी पार्किंसंस से पीड़ित हैं। इसलिए स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने तलोजा जेल में स्ट्रॉ और सिपर मुहैया कराए जाने का अनुरोध किया। विशेष एनआईए अदालत के न्यायाधीश डी. ई. कोथलिकर ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से 26 नवंबर को मामले पर अपना जवाब दायर करने को कहा है।

एनआईए अधिकारियों ने कहा, ‘जांच से पता चला है कि स्वामी भाकपा (माओवादी) की गतिविधियों में शामिल थे।’ एनआईए ने आरोप लगाया है कि वह समूह की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिये षडयंत्रकारियों सुधीर धावले, रोना विल्सन, सुरेन्द्र गैडलिंग, अरुण फरेरा, वर्नन गोंसाल्वेस, हनी बाबू, शोमा सेन, महेश राउत, वरवरा राव, सुधा भारद्वाज, गौतम नवलखा और आनंद तेलतुंबड़े के संपर्क में रहे हैं।


Share

Related posts

योगी के मंत्री बोले- शानदार, इससे प्रदेश का गौरव बढ़ेगा

samacharprahari

पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े महिला कर्मचारी को चाकू से गोदा

Prem Chand

वेनेजुएला के बाद भारत पर अमेरिका की टेढ़ी नजर, 500 फीसदी टैरिफ लगाने को तैयार? अगले हफ्ते हो सकता है फैसला

samacharprahari

रेलवे की क्‍वीन हुई हाईटेक, अब नए लुक में दौड़ेगी

Amit Kumar

रैन्समवेयर के नाम पर एक हजार अरब डॉलर का भुगतान

samacharprahari

ईओडब्ल्यू 40 चीनी नागरिकों समेत 150 के खिलाफ मामला दर्ज किया

Prem Chand