ताज़ा खबर
OtherTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्यलाइफस्टाइल

ISRO की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, एक साथ 10 सैटेलाइट लॉन्च

Share

श्रीहरिकोटा से PSLV C49 की हुई कामयाब लॉन्चिंग

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के श्रीहरिकोटा से 10 सैटेलाइट को एक साथ लॉन्च किया गया है। इन उपग्रहों को लेकर पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) शनिवार दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर सतीश धवन स्पेस सेंटर से रवाना हुआ। इन 10 उपग्रहों में से 9 कॉमर्शियल सैटेलाइट हैं। हालांकि मौसम की खराबी की वजह से पीएसएलवी C-49 की लॉन्चिंग में कुछ मिनट की देरी हुई थी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्‍थान के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। शनिवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से पीएसएलवी C-49 रॉकेट छोड़ा गया। यह अपने साथ ईओएस-01 के साथ ही 9 दूसरे कॉमर्शियल सैटेलाइट लेकर गया।

इस मिशन की कामयाबी से अभिभूत इसरो प्रमुख के.सिवन ने कहा कि यह मिशन इसरो के लिए बहुत खास और विलक्षण है। अंतरिक्ष कार्य गतिविधि वर्क फ्रॉम होम के तहत नहीं की जा सकती है। इसमें प्रत्येक इंजीनियर को लैब में उपस्थित होना होता है। जब इस तरह के मिशन के बारे में बात की जाती है, तो प्रत्येक तकनीशियन, कर्मचारी को एक साथ इस बड़े कार्य में समावेश होता है। इस महामारी के दौरान, टीम इसरो ने इस अवसर पर बढ़िया काम किया, वह भी गुणवत्ता पर समझौता किए बिना।


Share

Related posts

शिल्पा के बंगले पर पहुंची पुलिस, कुंद्रा की हिरासत बढ़ी

samacharprahari

दीवाल, नीम की टहनी बनी विवाद की जड़, पड़ोसी भिड़े, एक का सिर फूटा

samacharprahari

आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को दी जाएगी फांसी

samacharprahari

मराठा आरक्षण पर बैठक बेनतीजा

samacharprahari

फेसबुक का दावा- भारत सरकार ने 6 महीने में मांगा 40300 यूजर्स का डेटा

Amit Kumar

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार, अगले तीन महीनों में हो सकता है मनपा चुनाव

Prem Chand