ताज़ा खबर
Otherऑटोबिज़नेस

महिंद्रा ने शुरू की 500 नई थार की मेगा डिलिवरी

Share

मुंबई। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने 7 नवंबर से 8 नवंबर के बीच देश में 500 नई थार की मेगा डिलिवरी देने की घोषणा की है। दिवाली पर्व पर शुरू हुई इस मेगा डिलिवरी को सभी क्षेत्रों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ये डिलिवरीज उपलब्‍ध वैरिएंट्स के लिए प्राप्‍त बुकिंग्‍स के क्रमानुसार की गई हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (ऑटोमोटिव डिविजन) विजय नाकरा ने बताया कि हमें देश भर में 500 नई थार की डिलिवरी के साथ दिवाली पर्व का शुभारंभ करने की खुशी है। ग्राहकों को समय से अबाध डिलिवरी के लिए आश्‍वस्‍त करना चाहेंगे। कंपनी ने ग्राहकों से व्‍यक्तिगत रूप से संपर्क के लिए विशेष प्रक्रिया शुरू की है।

 

हाल ही में 1 नवंबर को ऑनलाइन ऑक्‍शन की घोषणा की गई थी। ऑनलाइन विजेता आकाश मिंडा को थार की डिलिवरी के साथ ही 500 ऑर्डर्स की भी डिलिवरी प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिंद्रा की नयी थार के लिए अब तक 20,000 बुकिंग हो चुकी हैं। कंपनी ने हर महीने लगभग 2,000 वाहनों की डिलिवरी की योजना बनाई है। जनवरी तक इसे बढ़ाकर 3,000 करने की तैयारी हो रही है।


Share

Related posts

महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव!

Girish Chandra

मोदी सरकार की आत्ममुग्धता से बिगड़े हालातः राजन

samacharprahari

नीतीश-तेजस्वी सरकार ने जीता विश्वासमत

samacharprahari

देशमुख मामले में सीबीआई प्रमुख ‘संभावित आरोपी’ हैं: राज्य सरकार

samacharprahari

राजकोषीय घाटा कम करने RBI BJP सरकार को देगा 2.1 लाख करोड़ रुपये का लाभांश

Prem Chand

किसानों के खिलाफ ‘मौत के आदेश’ पर मोदी सरकार की मुहर, लोकतंत्र शर्मसार: कांग्रेस

samacharprahari