ताज़ा खबर
OtherPoliticsराज्य

जौनपुर में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में बवाल

Share

मारपीट में कई घायल, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त

प्रहरी संवाददाता, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में बवाल कट गया। जलालपुर ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन से पहले ही दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर लाठियां चली। बीडीसी सदस्यों को लेकर बुधवार की देर रात जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं। मारपीट के दौरान तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना देने के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची।
बता दें कि केराकत विधायक दिनेश चौधरी के प्रतिनिधि लाल प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी कमलेश कुमारी और निर्दलीय प्रत्याशी बादामा देवी के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थकों ने आरोप लगाया कि लाल प्रताप सिंह ने बीडीसी सदस्यों को अपने घर में बिठा रखा है, जबकि लाल सिंह का कहना था कि वह अपने समर्थकों के साथ चर्चा कर रहे थे। दोनों पक्षों में कहासुनी तेज हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ पड़ी। इस दौरान बादामा देवी के समर्थकों की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घटना की जानकारी होने के दो घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। इस संबंध में जलालपुर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share

Related posts

$5 ट्रिलियन का सोने का पहाड़: क्या केंद्र सरकार तिजोरियों में बंद इस ‘सोए हुए शेर’ को जगा पाएगी?

samacharprahari

महिला को परेशान करने के आरोप को लेकर मंत्री जयकुमार गोरे से विपक्षी दलों ने मांगा इस्तीफा

Prem Chand

सैट से चंदा कोचर को राहत

samacharprahari

कोविड19 से मुकाबला, स्वदेशी टीके भी होड़ में शामिल

samacharprahari

विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

samacharprahari

नकली रेमडेसिविर इन्जेक्शन बेचने वाले दो कारोबारियों की सम्पत्तियां कुर्क

Prem Chand