ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेस

विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

Share

फॉरेक्स रिजर्व 581 अरब डॉलर से अधिक हुआ, गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से रिकवरी हो रही है। तेज इकोनॉमिक ग्रोथ के साथ ही विदेशी मुद्रा भंडार यानी फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व भी बेहतर हो गया है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व ) 18 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में 2.563 अरब डॉलर बढ़कर 581.131 अरब डॉलर की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व 578.568 अरब डॉलर पर था। इसके अलावा, गोल्ड रिजर्व का मूल्य बढ़कर 37 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक, 18 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) में बढ़ोतरी होने के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी दर्ज की गई है। फॉरेन करेंसी एसेट्स यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, फॉरेक्स रिजर्व का अहम हिस्सा होती हैं। इस समीक्षावधि में एफसीए 1.382 अरब डॉलर बढ़कर 537.727 अरब डॉलर हो गई है।

गोल्ड रिजर्व का मूल्य बढ़कर 37 बिलियन डॉलर से अधिक
आरबीआई के आंकड़ों के मुकाबिक, 18 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का गोल्ड रिजर्व का मूल्य 1.008 अरब डॉलर बढ़कर 37.020 अरब डॉलर हो गया। भारत को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में मिला स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर साथ 1.515 अरब डॉलर हो गया। भारत का करेंसी रिजर्व भी आईएमएफ के पास 16 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.870 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।


Share

Related posts

सरकारी बाल संरक्षण गृह में दो प्रेग्‍नेंट

samacharprahari

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता से साइबर ठगी

Vinay

मुंबई बीएमसी चुनाव: फडणवीस सरकार में शिंदे की शिवसेना ने मांगी 90–100 सीटें

Prem Chand

गुजरात तट पर पाकिस्तानी नाव से 280 करोड़ रूपये की हेरोइन जब्त, नौ गिरफ्तार

Prem Chand

भारत ने चीन पर एलएसी से पूरी तरह सेना पीछे हटाने का फिर बनाया दबाव

Vinay

वायनाड भूस्खलन में मरनेवालों की संख्या 300 के पार, सैकड़ों अब भी लापता

samacharprahari