ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारत

आसमान में दिखाई दी रौशनी की श्रंखला

Share

उपग्रहों की श्रृंखला से हैरानी में पड़े लोग, परेशान हुए अंतरिक्ष विशेषज्ञ

फिलाडेल्फिया। अमेरिका के कुछ हिस्सों में बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को लगातार तीन दिन तक रात में तेज रोशनी दिखाई दी। आसमान में देखी गई रोशनियों का यह पूरा कारवां वास्तव में एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा इस हफ्ते शुरू की गई स्टारलिंक इंटरनेट सेवा के तहत प्रक्षेपित किए गए कम दूरी पर उड़ान भरने वाले उपग्रहों की श्रृंखला थी। अंतरिक्ष में नजर रखने वालों और पेशेवर अंतरिक्ष विज्ञानियों ने अंतरिक्ष के औद्योगिकीकरण पर दुख व नाराजगी जताई है। टेक्सास से लेकर विस्कॉन्सिन तक के निवासियों ने टीवी चैनलों को फोन करके इन रोशनियों की जानकारी दी और इनके उड़नतश्तरियां होने का अंदाजा लगाया। अंतरिक्ष विशेषज्ञों का कहना है कि एक के बाद एक नजर आई रोशनियां और धरती से उनकी दूरी से उनकी पहचान स्टारलिंक उपग्रहों के तौर पर करना उन लोगों के लिए आसान था जो इन्हें देखने के आदी हो चुके हैं। अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के प्रेस अधिकारी डॉ. रिचर्ड फिनबर्ग ने कहा कि आप इस तरह से इन्हें स्टारलिंक उपग्रह बता सकते हैं कि ये मोतियों की एक श्रृंखला सी लगती है, कुछ मूल कक्षाओं से एक के बाद एक आती रोशनियों की तरह। इस महीने, स्पेसएक्स पहले ही कई उपग्रहों का प्रक्षेपण कर चुका है। यह सब दुनिया के वंचित क्षेत्रों तक इंटरनेट की पहुंच को और डिजिटल अंतर को कम करने की योजना का हिस्सा है।


Share

Related posts

गेटवे पर भारतीय नौसेना के बैंड पर झूमी मुंबई

samacharprahari

एमएलए को ‘विकास’ के लिए मिलेंगे 4-4 करोड़ रुपये

samacharprahari

अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत

samacharprahari

जैसलमेर में जासूसी का पर्दाफाश: DRDO गेस्ट हाउस में काम करने वाला मैनेजर पकड़ा गया

samacharprahari

रेलवे स्टेशनों पर दो दिवसीय रक्तदान शिविर

Amit Kumar

पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद: 4 मई को आएंगे नतीजे, बंगाल में दो चरणों में मतदान

samacharprahari