ताज़ा खबर
Otherभारतराज्य

बहू से गुस्साए ससुर ने पुलिस पर किए 45 फायर

Share

परिवार को बनाया बंधक, दरोगा, दो सिपाही जख्मी

कानपुर। बहू से विवाद के बाद गुस्साए ससुर ने 3 घंटे तक इलाके में भारी उपद्रव किया। महज 300 रुपये को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग ने पत्नी, बेटे-बहू को कमरे में बंद कर देने के बाद पुलिस पर भी 45 राउंड फायरिंग की। करीब 3 घंटे के उपद्रव के बाद पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से बुजुर्ग आर.के. दुबे को दबोच पाई।

कानपुर में श्यामनगर स्थित सी-ब्लॉक के निवासी दुबे (60 वर्ष) शेयर मार्केट का काम करते हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी बहू भावना से बिजली बिल के 300 रुपये देने को लेकर विवाद हो गया।

विवाद बढ़ जाने के बाद दुबे अपना आपा खो बैठे। उन्होंने बहू समेत पत्नी और बेटे को एक कमरे में बंद कर दिया। वह घर में आग लगाने की धमकी देने लगा। इससे बहु ने पुलिस को फोन कर दिया।

पुलिस को देखकर बुजुर्ग बौखला गया। उसने छत पर चढ़कर अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से पुलिस अधिकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब तीन घंटे तक 40 से 45 राउंड फायरिंग की। छर्रे लगने से दरोगा और दो सिपाही जख्मी हो गए।

बुजुर्ग ने डीसीपी से कहा कि दरोगा मेरे घर कैसे आ गया। जब तक इसे सस्पेंड नहीं किया जाएगा, फायरिंग चालू रहेगी।
घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार, एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक, एडीसीपी राहुल मिठास और छह पुलिस स्टेशन की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।

डीसीपी ने बुजुर्ग को दिखाने के लिए टाइप किया हुआ सस्पेंशन लेटर मंगवाया। बुजुर्ग के नंबर पर व्हाट्सएप पर भेजा। तब जाकर बुजुर्ग ने फायरिंग बंद की।


Share

Related posts

रक्तदान शिविर में जुटाएंगे 5000 युनिट ब्लड

Prem Chand

लॉकडाउन के दौरान पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदला

samacharprahari

नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को ‘बर्बाद’ कियाः राहुल गांधी

samacharprahari

कोविड19 से मुकाबला, स्वदेशी टीके भी होड़ में शामिल

samacharprahari

भारत का सपना चूर, छठी बार कंगारू बना चैंपियन

samacharprahari

शीना बोरा मामले में इंद्राणी मुखर्जी को 6 साल बाद मिली बेल

Prem Chand