ताज़ा खबर
टेकबिज़नेस

28 हजार लोगों को रोजगार देगा टाटा ग्रुप

Share

125 मिलियन डॉलर में किया विस्ट्रॉन इन्फोकॉम का अधिग्रहण

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। टाटा समूह की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने लगभग 125 मिलियन डॉलर में विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है। भारतीय कंपनी टाटा ने देश में ही आईफोन बनाने की रफ्तार दोगुनी करना चाहती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप का लक्ष्य कर्नाटक में स्थित ऐपल के प्रमुख आपूर्तिकर्ता विस्ट्रॉन फैक्ट्री का अधिग्रहण करना था।

बता दें कि ऐपल आईफोन का निर्माण करने वाली विस्ट्रॉन का अधिग्रहण करने के बाद टाटा की आईफोन यूनिट में करीब 28000 लोगों को रोजगार देने की योजना है। इस यूनिट में कुल 5000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी 1 से 1.5 साल में 25 से 28 हजार लोगों को रोजगार देगी।

चीन और भारत के बीच मतभेदों के कारण विस्ट्रॉन के लिए श्रमिकों को बनाए रखना मुश्किल हो रहा था। इसके अलावा, Apple द्वारा लगाई गई शर्तें कंपनी के मुनाफे को कम कर रही थीं। इसलिए कंपनी आईफोन निर्माण क्षेत्र से बाहर निकलने की तैयारी कर रही थी।


Share

Related posts

जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी मामले में आरोपी अरेस्ट

Vinay

नैनी जेल के हुनरमंद कैदियों ने लॉकडाउन में बनाया एक करोड़ का फर्नीचर

samacharprahari

अमेरिका में कॉपीराइट उल्लंघन में फोर्टिस के खिलाफ मुकदमा

samacharprahari

मोस्ट करप्ट देशों में भारत का प्रदर्शन खराब!

samacharprahari

‘गवर्नमेंट, डिवेलपमेंट और परफॉर्मेंस’, आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं

samacharprahari

5 ट्रिलियन की रफ्तार के बीच ‘घाटे’ का झटका: रुपया रिकॉर्ड गिरावट पर, आयात ने बढ़ाई चिंता

samacharprahari