Samachar Prahari
Otherबिज़नेस

यूनियन बैंक का परिचालन लाभ बढ़ा

Share

मुंबई। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को अपने वित्तीय नतीजे की घोषित किए। बैंक के चेयरमैन और सीईओ राज किरण राय ने कहा कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में वित्तीय वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में बैंक के परिचालन लाभ में 40.38 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। वित्तीय वर्ष 2021 में सालाना आधार पर 6.54 प्रतिशत का सुधार हुआ है। रिटेल, कृषि, एमएसएमई (रैम) सेक्टर में भी सालाना आधार पर 8.40 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। पिछले वित्त वर्ष में बैंक को 6613 करोड़ की शुद्ध हानि हुई थी, जबकि वित्त वर्ष 2021 में बैंक को 2906 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है। इस दौरान बैंक के शुद्ध ब्याज आय में भी सालाना आधार पर 4.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि कुल जमाराशि आधार बढ़कर 9 लाख 23 हजार 805 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक ने रिटेल में 10.49%, कृषि में 11.89%, एमएसएमई अग्रिमों में 3.24% की वृद्धि दर्ज की है। चालू वित्त वर्ष में बैंक के स्लीपेज में 30.63 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि तीन बैंकों के महाविलय के बाद एक्सेस मैनपॉवर को मार्केटिंग व अन्य फील्ड में एडजस्ट किया जाएगा।


Share

Related posts

सचिन पायलट के बाद संजय निरुपम पर भी हो सकती है कार्रवाई

Prem Chand

मिसाइल मिस फायरिंग केस में तीन अधिकारी बर्खास्त

Prem Chand

कॉंग्रेस के नाम पर चमकने वाले साथ छोड़ कर जा रहे

samacharprahari

Leave a Comment