ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

केमिकल फैक्‍ट्री में भीषण आग, 18 लोगों की मौत, 20 सुरक्षित

Share

पुणे। पुणे की एक सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्‍ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। इस कारखाने में ज्यादातर महिलाएं काम करती थीं। आग लगने के बाद महिला और पुरुष कर्मचारी कारखाने से बाहर नहीं निकल पाए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुणे के कलेक्टर राजेश देशमुख ने घटना की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट से जांच कराने की बात कही है। इस बीच, राज्य सरकार ने मृतकों के परिजन को 5 लाख रुपए और केंद्र सरकार ने भी 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि देने की घोषणा की है।

दमकल विभाग के मुताबिक, अब तक 18 लोगों की लाश बाहर निकाली गई है। पीएमआरडीए (पुणे महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण) के दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज के संयंत्र में लगी आग पर काबू के लिए छह दमकल वाहन वहां भेजे गए।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (पीएमआरडीए पुणे) देवेंद्र पोटफोडे ने बताया कि प्लास्टिक पैकिंग के दौरान आग लगी थी। धुंआ इतना था कि महिला मजदूर बच नहीं पाईं। हमने 18 शव बरामद किए हैं। इनमें महिला कर्मियों की संख्या अधिक है, जबकि 2 पुरुष भी शामिल है।। अन्य कर्मचारियों की तलाशी के लिए अभियान जारी है।


Share

Related posts

बेहतर मुस्कान के लिए डेंटल इम्प्लांट्स के बाद रखें खास ध्यान

samacharprahari

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Prem Chand

अमृतकाल: भारत में बढ़ती असमानता ने तोड़ा ब्रिटिश राज का भी रिकॉर्ड: टॉप 1% के पास 40% संपत्ति, गडकरी ने जताई चिंता

samacharprahari

कर्नाटक में राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकने वाला गिरफ्तार

Prem Chand

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट 2.0 पर मचा सियासी घमासान

Prem Chand

काबुल में लगातार दूसरे दिन विस्फोट, कई लोगों की मौत

Vinay