Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनियाराज्य

काबुल में लगातार दूसरे दिन विस्फोट, कई लोगों की मौत

Share

शिया बहुल इलाके को बनाया गया निशाना, शुक्रवार को भी हुआ था बम धमाका

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में लगातार दूसरे दिन विस्फोट हुआ है। इस बार यह धमाका शहर के शिया बहुल शॉपिंग स्ट्रीट को निशाना बनाकर किया गया। इस विस्फोट में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि कई लोग मारे गए हैं। हालांकि, मरने वालों के आंकड़ों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।
बता दें कि शुक्रवार को एक शिया बहुल इलाके में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हुई थी। इस घटना की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को विस्फोट काबुल के पश्चिमी जिले में हुआ। यह इलाका अल्पसंख्यक शिया मुस्लिम समुदाय का है। किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला पैगंबर मुहम्मद के पोते हुसैन की शहादत की याद में आशूरा से पहले हुआ है।

 


Share

Related posts

डिज्नी थीम पार्क के 28 हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी

samacharprahari

ब्रिक्स में भारत की व्यापार नीति पस्त: घाटा 3 गुना बढ़कर $226 अरब पार, चीन-रूस के लिए महज ‘डंपिंग ग्राउंड’ बना देश; नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में उठे सवाल

samacharprahari

यूपी में ‘शांति’ का तमाशा: बसपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं

samacharprahari

Leave a Comment