Samachar Prahari
Other

कर्नाटक में राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकने वाला गिरफ्तार

Share

बैंगलुरू, 30 मई 2022 । कर्नाटक में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर एक शख्स ने काली स्याही फेंक दी। घटना बेंगलुरु प्रेस क्लब की है, जहां टिकैत प्रेस कॉन्फ्रेस करने पहुंचे थे। वाकये के बाद टिकैत समर्थकों ने स्याही फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के समय टिकैत के सहयोगी नेता युद्धवीर सिंह भी मौजूद थे।

इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इधर, अपने ऊपर फेंकी गई स्याही के बाद टिकैत ने कहा कि ये जिम्मेदारी यहां की पुलिस की है। पुलिस ने यहां सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया। पूरी तरह से सरकार की मिलीभगत से ये काम हुआ है।


Share

Related posts

Kingfisher कर्मचारियों को बड़ी राहत: ED की पहल से ₹311.67 करोड़ के बकाया वेतन का भुगतान संभव

Prem Chand

खेत में 2 लड़कियों की लाश मिली, तीसरी गंभीर

samacharprahari

आम बजट से लगा निवेशकों को झटका, किसान औऱ नौकरीपेशा वर्ग मायूस

samacharprahari

Leave a Comment