Samachar Prahari
Other

हवाला-करप्शन मामले में ईडी ने दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को किया गिरफ्तार

Share

नई दिल्ली, 30 मई 2022 । दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी ED ने गिरफ्तार कर लिया है। करप्शन और हवाला मामले में जैन के खिलाफ जांच चल रही थी। यह मामला कोलकाता की कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है। सत्येंद्र को अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है।

दो महीने पहले सीबीआई की तरफ से प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) में दर्ज एफआईआर के बाद जैन के परिवार और फर्मों से संबंधित 4.81 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया था। सीबीआई ने अगस्त 2017 में केस दर्ज किया था। बाद में ये केस ED को ट्रांसफर कर दिया गया था।

ED के मुताबिक जांच में पाया गया था कि 2015-16 के दौरान सत्येंद्र जैन एक लोकसेवक थे, तो उनके द्वारा लाभकारी स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनियों को हवाला के जरिए कोलकाता बेस्ड एंट्री ऑपरेटरों को नकद ट्रांसफर के बदले शेल कंपनियों से 4.81 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे।


Share

Related posts

शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी इमारत में संदेह की आग, NEET-CUET विवाद के बीच विपक्ष का हमला तेज

samacharprahari

भगोड़े कारोबारियों पर कसा शिकंजा, 41% कर्ज वसूली की उम्मीद

samacharprahari

हक के घरों की मांग को लेकर 31 संगठनों का संयुक्त एलान, मिलों की पूरी जमीन पर घर देने की मांग 

Prem Chand

Leave a Comment