Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनक्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी इमारत में संदेह की आग, NEET-CUET विवाद के बीच विपक्ष का हमला तेज

Share

  • पवन खेड़ा ने कहा, ‘जांच की आंच से पहले ही आग की आंच शिक्षा मंत्रालय पहुंच गई। अद्भुत संयोग है !’

  • जयराम रमेश बोले- “मामला बेहद संदिग्ध”, शिक्षा मंत्रालय ने दी सफाई

✍️ प्रहरी संवाददाता, मुंबई /नई दिल्ली | NEET-UG 2026 पेपर लीक, CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी और CBSE मूल्यांकन विवाद के बीच सोमवार को दिल्ली स्थित शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी एक इमारत में आग लगने की घटना ने सियासी हलकों में नया विवाद खड़ा कर दिया।विपक्ष का आरोप है कि परीक्षा घोटालों और सीबीआई जांच के दबाव के बीच मंत्रालय से जुड़े दफ्तर में आग लगना कई सवाल खड़े करता है।

मध्य दिल्ली के आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) परिसर में सुबह आग लग गई, जहां शिक्षा मंत्रालय का एक कार्यालय भी संचालित होता है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन विपक्ष ने घटना को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:37 बजे SPA भवन की दूसरी मंजिल स्थित प्रशासनिक ब्लॉक से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और शॉर्ट सर्किट समेत सभी पहलुओं की पड़ताल होगी।

घटना के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे “बेहद चिंताजनक” और “बहुत संदिग्ध” बताया।

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि अचानक शिक्षा मंत्रालय में लगी आग। उन्होंने इस घटना को मौजूदा विवादों से जोड़कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस घटना को लेकर सवाल उठाए। X यूजर ने लिखा, ‘शिक्षा मंत्रालय में लगी आग ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे समय में, जब पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर देशभर के छात्र जवाब मांग रहे हैं, क्या इस आग में महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड भी प्रभावित हुए हैं?

हालांकि शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि आग उसके मुख्यालय ‘कर्तव्य भवन-2’ में नहीं लगी थी। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि घटना SPA परिसर तक सीमित थी और किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब NEET पेपर लीक और CUET अव्यवस्था को लेकर छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है और विपक्ष लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।


Share

Related posts

Coronavirus positive cases in India rise to 84, confirms Health Ministry

Admin

कर्नाटक में राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकने वाला गिरफ्तार

Prem Chand

उत्तर प्रदेश के कम से कम 22 मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज: एडीआर

Prem Chand

Leave a Comment