ताज़ा खबर
OtherTop 10टेकताज़ा खबरदुनिया

धड़ाम से गिरते ही आग का गोला बना F-16… कैलिफोर्निया में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, पायलट बाल-बाल बचा

Share

✍🏻 डिजिटल न्यूज डेस्क, कैलीफोर्निया | अमेरिका के उन्नत और घातक लड़ाकू विमानों में गिने जाने वाले एफ-16 फाइटर जेट का एक विमान कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में क्रैश हो गया। हादसा ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि पायलट समय रहते इजेक्ट होकर सुरक्षित बाहर निकल गया। अमेरिकी एयरफोर्स के मुताबिक, F-16C फाइटिंग फॉल्कन सुबह 10:45 बजे दक्षिणी कैलिफोर्निया के ट्रोना इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जेट तेजी से नीचे आता दिखता है और जमीन से टकराते ही आग के विशाल गोले में बदल जाता है।

एयरफोर्स ने बताया कि पायलट को पैराशूट के जरिए रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय अग्निशमन विभाग को एयरक्राफ्ट इमरजेंसी की सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया, लेकिन विमान मलबे में तब्दील हो चुका था। यह वही इलाका है, जहां 2022 में नेवी का F/A-18E सुपर हॉर्नेट भी क्रैश हुआ था।

अमेरिका में बीते दशक में थंडरबर्ड्स और ब्लू एंजेल्स दस्ते के कई फाइटर जेट हादसों का शिकार हुए हैं। वायुसेना ने घटना की जांच का आदेश दिया है। हालांकि अमेरिकी एयरफोर्स अब एफ-35 लड़ाकू विमानों का नया बेड़ा अब इस्तेमाल कर रही है। ये एफ-16 का ही उन्नत संस्करण है. इसके साथ ही एफ-47 फाइटर जेट तैयार करने में भी डोनाल्ड ट्रंप सरकार जुटी है।

 


Share

Related posts

पांच नहीं तीन चरणों में होगा बिहार चुनाव

Prem Chand

आतिशबाजी के अवैध भंडार में विस्फोट, मकान मालिक की मौत

Prem Chand

काला धन हवाई जुमला, 165 फीसदी बढ़ा नकदी में लेनदेन

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण को अवमानना का दोषी ठहराया

samacharprahari

केरल में बड़ा हादसा, कोचीन यूनिवर्सिटी में मची भगदड़, 4 छात्रों की मौत, 60 से अधिक जख्मी

samacharprahari

आवास उद्योग के लिए कई रियायतों की घोषणा

samacharprahari