ताज़ा खबर
OtherPoliticsटेकताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक परियोजना दिसंबर 2023 तक होगी पूरी

Share

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रोजेक्ट साइट का किया निरीक्षण

मुंबई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक परियोजना का कार्य अगले साल यानी दिसंबर 2023 तक पूरी होने की संभावना है। निर्माण स्थल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रोजेक्ट की समीक्षा की।

उन्होंने गुरुवार को परियोजना के खोपोली-कुसगांव सेक्टर में जारी कार्यों की जानकारी ली। सिंहगढ़ संस्थान के पास लोनावाला में चल रहे सुरंग कार्य का भी निरीक्षण किया।यह निर्माण कार्य 2019 से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि  यह टनल तैयार हो जाने पर, मुंबई व पुणे शहरों के बीच की दूरी तय करने में कम समय लगेगा। पूरे घाट क्षेत्र को पूरी तरह से टाला जाएगा और वाहनों की दुर्घटनाओं की संख्या में काफी कमी आएगी। मिसिंग लिंक का निर्माण खंडाला-लोनावाला खंड को बाईपास करेगा। सुरंगों का दूसरा सेट जिसकी लंबाई 9 किमी के करीब है, एशिया की सबसे चौड़ी 23 मीटर होगी।


Share

Related posts

पति और बेटों ने मुंह मोड़ लिया, लेकिन किडनी देने में पत्नियों का दिल बड़ा

Prem Chand

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ड्रग्स केस दर्ज़

samacharprahari

अविवाहित महिलाओं के लिए सरोगेसी की अनुमति देने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

samacharprahari

क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार, चहल के खिलाफ की थी जातिगत टिप्पणी

Prem Chand

यूपी चुनाव में पार्टियों ने पानी की तरह बहाया पैसा

Prem Chand

किसान-मज़दूर एक साथ करेंगे हल्ला बोल आंदोलन

samacharprahari