ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमभारतराज्य

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट से पकड़े गए तीन संदिग्ध

Share

यूपी एटीएस समेत तमाम एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के पास से तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। यूपी एटीएस समेत तमाम एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम आरती के समय तीनों संदिग्ध गेट नंबर चार से काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश कर गए थे। आंतरिक सुरक्षा की ड्यूटी में लगे सीआरपीएफ दारोगा ने तीनों को पूर्वी द्वार से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस का कहना है कि तीनों के पास से फिलहाल कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। हालांकि, पूछताछ के लिए उन्हें चौक थाने ले जाया गया। वहां तीनों से यूपी एसटीएस, आईबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के मोटिव का पता लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।


Share

Related posts

गोवा में बंद हुई सेक्स शॉप, बिना ट्रेड लाइसेंस के चल रही थी

Prem Chand

यूपी में कोरोना वैक्सीन की जगह ऐंटी रैबीज का टीका लगाने का आरोप

samacharprahari

भूमध्य सागर में 74 और लीबिया में नौका डूबने से 20 प्रवासियों की मौत

samacharprahari

केमिकल फैक्‍ट्री में भीषण आग, 18 लोगों की मौत, 20 सुरक्षित

samacharprahari

एक देश, एक चुनाव के लिए 39 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति गठित

Prem Chand

Govt notifies Covid-19 as disaster; announces Rs 4 lakh ex-gratia for deaths

Admin