ताज़ा खबर
Otherराज्य

सीतापुर में स्कूल में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

Share

सहयोगी शिक्षक ने ही वारदात को दिया अंजाम

लखनऊ। आपसी विवाद में मानपुर पकरिया गांव के प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। छुट्टी के वक्त स्कूल के अध्यापक कक्ष में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या के तीन घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक को असलहे समेत गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ के कुर्सी क्षेत्र की निवासी आराधना राय (35) पत्नी प्रदीप कुमार राय मानपुर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थी। आराधना की तैनाती 14 नवंबर 2015 में हुई थी। इसी स्कूल में सिधौली के शांति नगर निवासी अमित कौशल भी बतौर सहायक अध्यापक तैनात हैं।
सूत्र बताते हैं कि आराधना व अमित कौशल के बीच पहले अच्छे संबंध थे। लेकिन कुछ महीनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गयी थी। इसकी शिकायत को लेकर विभागीय जांच भी चल रही थी। प्रधानाध्यापिका शनिवार को छुट्टी पर थी। शिक्षिका आराधना कुछ देर से स्कूल पहुंची। इस पर शिक्षक अमित कौशल ने आराधना की गैर हाजिरी लगा दी। शिक्षिका ने स्कूल पहुंच कर इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका व अन्य विभागीय अधिकारियों को दी। शाम तीन बजे के बाद जब स्कूल बंद होने लगा, अमित ने आराधना को दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हत्या के तीन घंटे के भीतर हत्या आरोपी को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ राय साहब द्विवेदी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। असलहा बरामद हो गया है। एसपी का भी कहना है कि हत्या के पीछे और कोई वजह सामने नहीं आई है।


Share

Related posts

यूपी की सियासत में धर्म की चाशनी से विकास फिर से पंगु!

samacharprahari

योगी सरकार में कागजी दावों का ‘ट्रिलियन डॉलर’ तिलिस्म

samacharprahari

‘सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह सीजेआई-केंद्रित, केस लिस्टिंग से खत्म हो मानवीय दखल’

samacharprahari

महंगे तेल ने बदली RBI की चाल, 42 महीने बाद रेपो रेट बढ़कर 5.50%

samacharprahari

Govind Namdev to return with Radhe Your Most Wanted Bhai: ‘Salman Khan comes with a lot of positivity’

Admin

बेटी से रेप मामले में पिता को मौत की सजा

Prem Chand