ताज़ा खबर
OtherPoliticsराज्य

सरकार मूर्खतापूर्ण निर्णय नहीं करे, तो पटरी पर लौट सकती है अर्थव्यवस्था : चिदंबरम

Share

पणजी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अभी ‘सबसे निचले स्तर’ पर है और यदि सरकार कोई ‘मूर्खतापूर्ण फैसला’ नहीं करती है, तो यह अगले वित्त वर्ष 2022-23 में फिर से पटरी पर लौट सकती है। गोवा के लिए कांग्रेस पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए चिदंबरम ने संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। वह दो दिन के लिए गोवा में हैं। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

पूर्व संप्रग सरकार में वित्त मंत्री रहे चिदंबरम ने कहा, ‘केंद्र सरकार जीडीपी में गिरावट के बाद वी- आकार की तीव्र गति से पुनरूद्धार की बात करती है। लेकिन इस साल भी जीडीपी महामारी पूर्व के स्तर पर नहीं पहुंचेगी। जब यह महामारी पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगी, तभी आप कह सकते हैं कि अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार हो रहा है।’ उन्होंने साफ कहा कि जीडीपी में पुनरूद्धार वित्त वर्ष 2022-23 में हो सकता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार कितने मूर्खतापूर्ण निर्णय करती है।


Share

Related posts

एलआईसी में हिस्सा बिक्री की कोशिश तेज

samacharprahari

सेबी ने फ्रैंकलिन टेम्पलटन पर लगाया 15 करोड़ का जुर्माना

samacharprahari

यूपी में दिनदहाड़े बैंक में 18 लाख की लूट

Prem Chand

चुनावी बॉन्ड्स पर हमारा विज्ञापन छापने को अखबार तैयार नहीं : कांग्रेस

samacharprahari

दो वर्षों में ऑनलाइन फ्रॉड बेतहाशा बढ़े

samacharprahari

जहाज उड़ाने से पहले पता चला ‘पियक्कड़’ हैं पायलट

Girish Chandra