ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

सतर्क लोको पायलट ने बचाई बुजुर्ग की जान

Share

मुंबई। मध्य रेलवे के कल्याण स्टेशन पर सतर्क रेलवेकर्मियों ने एक बुजुर्ग की जान बचाई है। यह घटना रविवार को घटी। कल्याण स्टेशन पर ट्रेन क्रमांक 02193 मुंबई वाराणसी स्पेशल ट्रेन जैसे ही रवाना होने लगी, उसी समय एक बुजुर्ग ट्रेन के सामने पटरी पर पहुंच गया। ट्रेन के लोको पायलट एस. के. प्रधान और असिस्टेंट लोको पायलट रवि शंकर ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर उसकी जान बचाई। हालांकि मुख्य रेल पथ निरीक्षक (सीपीडब्ल्यूआई) संतोष कुमार ने बुजुर्ग को ट्रैक पार करते हुए पहले ही देख लिया था। इसके बाद उन्होंने ट्रेन के चालकदल को अलर्ट कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने बुजुर्ग को पटरियां पार नहीं करने की नसीहत दी। मध्य रेल के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और सीपीडब्ल्यूआई को 2,000 रुपये का प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई।


Share

Related posts

‘एनएफएस’ है नया मनुवाद: राहुल गांधी ने आरक्षण खाली पदों को बताया साजिश

samacharprahari

कोरोना संकट के बीच भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत

samacharprahari

आगरा में करोड़ों की संपत्ति का मालिक है सस्पेंडेड लेखपाल

samacharprahari

गेटवे पर भारतीय नौसेना के बैंड पर झूमी मुंबई

samacharprahari

पाबंदियों से अप्रैल में 75 लाख नौकरियां गईं

samacharprahari

इजराइल-हमास जंग: गाजा में अब तक 17,700 लोगों की मौत

samacharprahari