ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

दुबई-मुंबई चार्टर्ड विमान में आरडीएक्स!

Share

जांच के बाद फर्जी निकली कॉल, विस्फोटक नहीं मिला

मुंबई। दुबई से मुंबई आ रहे एक चार्टर्ड विमान में आरडीएक्स होने की सूचना मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। दुबई एटीसी ने दिल्ली कंट्रोल रूम को जानकारी दी थी, जिसके बाद इसकी सूचना मुंबई कंट्रोल को दी गई। सीआईएसएफ ने तुरंत ही चार्टर्ड विमान की तलाशी शुरू की। लेकिन विमान में कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। कॉल की जांच करने पर पता चला कि यह भी फर्जी कॉल थी।
फर्जी कॉल मिलने के बाद कुछ समय तक के लिए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल हो गया था। मुंबई पुलिस ने बताया, ‘दुबई-मुंबई की उड़ान में आरडीएक्स होने से संबंधित फोन आया था। कॉल के बाद मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। विमान की जांच की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। जांच के बाद यह फर्जी कॉल निकला।’


Share

Related posts

मुंबई की सोसायटी में जमीन धंसी, उसमें समा गई एक कार

samacharprahari

जम्मू में अगस्त 2019 के बाद से 439 आतंकवादी ढेर, 109 जवान शहीद

Prem Chand

रेलवे की क्‍वीन हुई हाईटेक, अब नए लुक में दौड़ेगी

Amit Kumar

अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत

samacharprahari

हबल फिर से विज्ञान ऑब्जर्वेशन करेगा शुरू

samacharprahari

सीएचसी में एंबुलेंस न मिलने पर बाइक पर बहन का शव बांधकर घर ले गया भाई

samacharprahari