Samachar Prahari
Otherराज्य

अब तक 80 हजार मिल मजदूरों की पात्रता तय

Share

1.50 लाख मजदूरों को प्रमाणित करने की प्रक्रिया है जारी

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। मुंबई गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने करीब 80 हजार मिल मजदूरों की पात्रता तय करने का काम पूरा कर लिया है। म्हाडा की ओर से मुंबई की बंद हो चुकीं 58 मिलों में काम करने वाले करीब 1.5 लाख मजदूरों की पात्रता तय करना है। म्हाडा ने 14 सितंबर से विशेष मुहिम शुरू की थी। इसके तहत म्हाडा की ओर से बांद्रा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। अब तक ऑनलाइन या ऑफलाइन लाइन तरीके से कुल 80 हजार मिल मजदूरों या उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी पात्रता सिद्ध करने से संबंधित दस्तावेजों को जमा करवाया है। म्हाडा की वेबसाइट http://millworkereligibility.mhada.gov.in या मोबाईल ऐप mill worker eligibility के माध्यम से 13 दस्तावेजों को अपलोड किया जा सकता है।


Share

Related posts

म्यांमार में चीन ने तैनात की प्राइवेट आर्मी, गृहयुद्ध और कूटनीतिक तनाव का खतरा

Prem Chand

नाइट कर्फ्यू से छूट की सीमा बढ़ी

samacharprahari

आणंद में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पुल गिरा, कई मजदूर दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

samacharprahari

Leave a Comment