ताज़ा खबर
Otherराज्य

गेटवे पर भारतीय नौसेना के बैंड पर झूमी मुंबई

Share

मुंबई। भारतीय स्वतंत्रता दिवस की आगामी 73 वीं वर्षगांठ के उत्सव के एक हिस्से के रूप में पश्चिमी नौसेना कमान ने 08 अगस्त 2020 को नौसेना बैंड का लाइव प्रदर्शन किया। गेटवे ऑफ इंडिया पर कोरोना वारियर्स को श्रद्धांजलि के रूप में नौसेना के बैंड ने विशेष धुन बजाई। महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इस आयोजन के मुख्य अतिथि थे। मुंबई के प्रवेश द्वार पर आयोजित इस लाइव कॉन्सर्ट में राज्य प्रशासन और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ निडर कोरोना वारियर्स ने भी अपनी मौजूदगी जताई। सैन्य संगीत से लेकर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति नौसेना बैंड ने की। लाइव कॉन्सर्ट का शुभारंभ नेवल गीत ‘जय भारती के साथ हुई। इसके अलावा ‘कदम कदम बढ़ाये जा’, ‘सारे जहां से अच्छा’ समेत कई लोकप्रिय देशभक्ति के गीतों को बैंड पर प्रस्तुति दी गई। बैंड प्रदर्शन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन केंद्र मुंबई की ओर से किया गया था। स्वतंत्रता दिवस समारोह के एक भाग के रूप में सैन्य बैंड की ओर से 01 अगस्त 2020 से पूरे देश में बैंड प्रदर्शन कर रहे हैं।


Share

Related posts

तिहाड़ में लापता हुई अगस्ता घोटाले के आरोपी की सुरक्षा फाइल, कोर्ट सख्त

Prem Chand

महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में तीसरी बार पहुंची टीम इंडिया

samacharprahari

सांसदों के वेतन-भत्ते में 30 फीसदी की होगी कटौती

samacharprahari

धड़ाम से गिरते ही आग का गोला बना F-16… कैलिफोर्निया में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, पायलट बाल-बाल बचा

Prem Chand

सावधान! वाट्सएप पर एपीके फाइल भेज हो रही ठगी

Prem Chand

17 राज्यों को जारी किया गया 9871 करोड़ का राजस्व घाटा अनुदान

samacharprahari