ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10राज्य

गहलोत ने की विधायकों से लोकतंत्र बचाने की अपील

Share

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा के सभी विधायकों को पत्र लिखकर उनसे लोकतंत्र को बचाने के लिये और प्रदेशवासियों के व्यापक हित में सच्चाई के साथ खड़े होने की अपील की है। कांग्रेस के सभी विधायकों को लिखे गए पत्र में गहलोत ने राज्य के विकास और समृद्धि के वादों को पूरा करने में सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा, ‘’मेरी आप सभी से अपील है कि लोकतंत्र को बचाने, हम में जनता का विश्वास बरकरार रखने एवं गलत परम्पराओं से बचने के लिये आपको जनता की आवाज सुननी चाहिए।”
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, ‘‘आप चाहे किसी भी राजनीतिक पार्टी के विधायक हों, आप अपने अन्य साथियों, परिवारजनों और अपने क्षेत्र के मतदाताओं की भावनाओं को समझकर यह सुनिश्चित करने का फैसला करें कि राजस्थान प्रदेश के हितों के लिये जनता द्वारा चुनी हुई बहुमत प्राप्त सरकार मजबूती के साथ कार्य करती रहे और सरकार को अस्थिर करने के मंसूबे कामयाब नहीं हो सकें।” गहलोत ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि प्रदेशवासियों के व्यापक हित में सभी विधायक सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे और राज्य के विकास और समृद्धि के लिये जनता से किये गये वायदों को पूरा करने में सहयोग करेंगे।”


Share

Related posts

हल्दीराम कंपनी से 40 लाख की ठगी

Prem Chand

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश 50 साल पीछे चला गयाः कांग्रेस

samacharprahari

जस्टिस यूयू ललित होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश

samacharprahari

बम की अफवाह फैलाने के आरोपी अरेस्ट

Vinay

जमीनी स्तर पर कारोबार सुगमता की स्थिति अभी जटिल : सीआईआई

Prem Chand

जब परदे के पीछे मिले भारत–इज़रायल, और इंदिरा गांधी ने बना दिया चुनावी मुद्दा

samacharprahari