ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

पाबंदियों से अप्रैल में 75 लाख नौकरियां गईं

Share

बेरोजगारी दर 4 माह के उच्च स्तर पर
मुंबई। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर और उसकी रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर लगाये गये ‘लॉकडाउन’ और अन्य पाबंदियों से देश भर में 75 लाख से अधिक लोगों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है। बेरोजगारी दर भी चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
सीएमआईई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) महेश व्यास ने कहा कि आने वाले समय में भी रोजगार के मोर्चे पर स्थिति चुनौतीपूर्ण बने रहने की आशंका है। कई राज्यों ने ‘लॉकडाउन’ समेत अन्य पाबंदियां लगाई हैं। इससे आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ा और फलस्वरूप नौकरियां प्रभावित हुई हैं। रोजगार के मार्चे पर दबाव जरूर देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘मार्च की तुलना में अप्रैल महीने में 75 लाख नौकरियां गंवाई है, जिससे बेरोजगारी दर बढ़ी है।’ केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 7.97 प्रतिशत पहुंच गई है। शहरी क्षेत्रों में 9.78 प्रतिशत, जबकि ग्रामीण स्तर पर बेरोजगारी दर 7.13 प्रतिशत है। इससे पहले, मार्च में राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 6.50 प्रतिशत थी और ग्रामीण तथा शहरी दोनों जगह यह दर अपेक्षाकृत कम थी। पिछले साल लॉकडाउन के कारण बेरोजगारी दर 24 प्रतिशत तक पहुंच गई थी।


Share

Related posts

अदालत ने सचिन वाजे की याचिका खारिज की

Prem Chand

मुंबई बीएमसी चुनाव: फडणवीस सरकार में शिंदे की शिवसेना ने मांगी 90–100 सीटें

Prem Chand

लॉकडाउन के दौरान पश्चिम रेलवे ने माल ढुलाई से कमाए 2482 करोड़

samacharprahari

उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी का पेपर लीक होने का अखिलेश यादव ने किया दावा

samacharprahari

लेबनान में इजराइली हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हुई

Prem Chand

पांच साल में ‘माननीयों’ की रेल यात्रा पर 62 करोड़ रुपये का खर्च

samacharprahari