ताज़ा खबर
Other

व्यापम घोटाले का खुलासा करने से पहले डॉ आनंद राय गिरफ्तार

Share

भोपाल, 8 अप्रैल 2022 । फेसबुक पर व्यापम घोटाले के कुछ अहम खुलासे करने से पहले डॉ आनंद राय को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनकी गिरफ्तारी मध्यप्रदेश पुलिस ने दिल्ली से की है, इस संबंध में डॉ ने सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराते हुए सभी को भोपाल पहुंचने का मेसेज दिया है।

जानकारी के अनुसार वे शुक्रवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से कुछ स्क्रीन शॉट शेयर करने वाले थे, और उन्होंने सभी को सुबह 10 बजे का समय दे दिया, फिर ऐसा क्या हुआ जो अचानक पुलिस ने उन्हें रातों-रात गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उन्होंने एमपी-टीईटी पेपर के स्क्रीन शॉट शेयर किए थे, जिसके बाद उनके ऊपर केस दर्ज कर लिया गया था।

आपको बतादें कि हाल ही डॉ. आनंद राय और कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने एमपी टीईटी पेपर के स्क्रीन शॉट्स शेयर किए थे। इसी के साथ उन्होंने दावा किया था कि सीएम के ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकाम एमपी-टीईटी पेपर लीक में शामिल थे। इस आरोप के बाद मरकाम ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। चूंकि इस मामले में खुद मुख्यमंत्री के ओएसडी के शामिल होने की बात सामने आई है, इस कारण शायद ये ही वजह थी कि उन्हें अचानक रातोंरात गिरफ्तार कर लिया गया है।


Share

Related posts

बहू से गुस्साए ससुर ने पुलिस पर किए 45 फायर

Prem Chand

दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर वानखेड़े मामले में केंद्र पर 20 हजार का जुर्माना ठोका, फैक्ट छिपाने पर फटकार

Prem Chand

आम बजट से लगा निवेशकों को झटका, किसान औऱ नौकरीपेशा वर्ग मायूस

samacharprahari

एमएमआरडीए में दलालों की घुसपैठ पर लगेगी नकेल

samacharprahari

भाजपा राज में घोटालों से बढ़ा विदेशों में ‘कालाधन’ : अखिलेश

samacharprahari

RBI: रेपो रेट में बदलाव नहीं, मंहगाई से भी राहत की उम्मीद

Prem Chand