ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबियत बिगड़ी

Share

लखनऊ। राम जन्म-भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत ख़राब बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, महंत गोपाल दास कोरोना संक्रमित पाये गए हैं और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने उनका हालचाल लिया है। भूमिपूजन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे आशीर्वाद लिया था। अयोध्या में रामलला के दो पुजारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे और साथ ही कई पुलिसकर्मी भी कोरोना से संक्रमित मिले थे।
उत्तर प्रदेश के चीफ़ मेडिकल अफ़सर ने बताया है कि ‘इस बारे में यूपी के मुख्यमंत्री ने मथुरा के डीएम और मेदांता अस्पताल के डॉक्टर त्रेहान से बात की है और उनसे महंत गोपाल दास के लिए सभी संभव चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की माँग की है।’ बता दें कि नृत्य गोपाल दास को साँस लेने में दिक्कत हो रही है। वे इस समय मथुरा में हैं। कृष्ण जन्माष्टमी से पहले महंत नृत्य गोपाल दास मंगलवार शाम मथुरा के सीता-राम आश्रम पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि “वे सरयू नदी का दिव्य जल लेकर मथुरा पहुँचे हैं और मोक्षपुरी मथुरा एवं अयोध्या की परम पवित्र नदियों, यमुना और सरयू के जल के साथ गंगाजल के उपयोग से श्री कृष्ण का जन्ममहाभिषेक किया जाएगा।”
इससे पहले महंत नृत्य गोपाल दास अयोध्या में हुए राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उस कार्यक्रम में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ मंच पर मौजूद थे।

 


Share

Related posts

मनी लॉन्ड्रिंग केस में नवाब मलिक के खिलाफ 5 हजार पेज की चार्जशीट दायर

Prem Chand

एक अंडा करी और 5 अप्पम का बिल देख भड़के विधायक जी, कर दी शिकायत

Prem Chand

क्रिप्टो धोखाधड़ी केसः पूर्व आईपीएस अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Prem Chand

Aadhaar Card Birth Proof Update: यूपी सरकार का अजीब फैसला, जन्मतिथि के सबूत के रूप में अब आधार नहीं चलेगा

Prem Chand

एच-1बी वीजा से धोखाधड़ी मामले में भारतीय अरेस्ट

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 12वीं किश्त….

samacharprahari