ताज़ा खबर
Other

योगी के ‘‘बंटेंगे तो कटेंगे’’ बयान का विरोध कर फंसे अजित पवार

Share

मुंबई, 08 नवंबर 2024 । बीजेपी के स्टार चुनाव प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में कई बार ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का बयान दिया है। जिस पर एनसीपी के प्रमुख अजित पवार ने सीएम योगी के इस बयान का विरोध किया है. हैरानी की बात है कि गठबंधन के साथ अजित पवार ही बीजेपी नेताओं के नारों पर सवाल खड़े कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा है कि अजित पवार और महायुति के नेताओं के बीच सुर मेल नहीं खा रहे हैं.
योगी के बयान का विरोध करने के बाद उद्धव ठाकरे ने अजित पवार पर निशाना साधा. उद्धव ठाकरे ने कहा कि अजित पवार के उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान का विरोध यह दर्शाता है कि सत्तारूढ़ महायुति में कोई एकता नहीं है. बुलढाणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र को यूपी के मुख्यमंत्री से कोई और किसी तरह की सबक सीखने की जरूरत नहीं है.

Share

Related posts

एंट्री ऑपरेटर के ठिकानों पर छापेमारी, 500 करोड़ के हवाला रैकेट के सबूत

Girish Chandra

महाराष्ट्र में मंदिर पॉलिटिक्स, राज्यपाल-सीएम के बीच जंग शुरू

samacharprahari

PM Awas Yojana Scam: प्रयागराज में ₹1,080 करोड़ का फर्जीवाड़ा, 9000 लोगों ने लिया लाभ

samacharprahari

कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर पुलिस की नियुक्ति पर बवाल

Prem Chand

‘मेरा नाम सूची में था, लेकिन…, मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया! बीजेपी विधायक का बड़ा दावा

Prem Chand

अब फोन करने पर सुनाई नहीं देगी कोरोना कॉलर ट्यून

Prem Chand