Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

एंट्री ऑपरेटर के ठिकानों पर छापेमारी, 500 करोड़ के हवाला रैकेट के सबूत

Share

कपड़े की तरह अलमारी में रखे थे नोटों के बंडल

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने एंट्री ऑपरेटर संजय जैन और उसके हवाला ऑपरेटर के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 5.26 करोड़ रुपये मूल्य के गहने और नकदी बरामद की है। हवाला जैसे ऑपरेशन चलाने वाले एंट्री ऑपरेटर संजय जैन के पास इतनी संपत्ति है कि उसने अपने अलमारी में कपड़े की तरह नोटों के बंडल को सजा कर रखा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब इनकम टैक्स यानी आईटी डिपार्टमेंट ने उसके कई परिसरों में छापेमारी की। अधिकारियों को 500 करोड़ रुपए से अधिक के हवाला कारोबार के सबूत मिले हैं।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से बताया गया कि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में हवाला कारोबारी जैन व उसके सहयोगियों के 42 परिसरों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 2.37 करोड़ रुपये नकद और 2.89 करोड़ रुपये मूल्य के गहने बरामद किए गए। इसके अलावा, 17 बैंक लॉकर का भी पता चला है, जिनकी अभी तलाशी नहीं ली गई है।

अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई ‘एंट्री ऑपरेशन’ (हवाला जैसे ऑपरेशन) गिरोह चलाने वाले लोगों के एक बडे़ नेटवर्क और नकली बिल के जरिए अधिक पैसे बनाने वालों के खिलाफ की गई। यह छापेमारी अलग—अलग राज्यों के 42 ठिकानों पर की गई थी। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि एंटी ऑपरेटर, बिचौलियों, नकदी संचालकों, लाभार्थियों और कंपनियों, कंपनियों के नेटवर्क को उजागर करने वाले सबूत मिले हैं। सीबीडीटी के मुताबिक अब तक, 500 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के हवाला सबूतों को बरामद किया गया है। सभी सबूतों को जब्त किया जा चुका है। आगे की जांच जारी है।


Share

Related posts

लखनऊ में सपा दफ़्तर के बाहर चला बुलडोज़र

Girish Chandra

पाकिस्तान की मस्जिद में विस्फोट, 4 की मौत

Prem Chand

सीबीआई ने चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आयकर अधिकारी को गिरफ्तार किया

Prem Chand

Leave a Comment