ताज़ा खबर
OtherPoliticsराज्य

प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किसानों को बना सकता है समृद्ध: मुख्यमंत्री ठाकरे

Share

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि कृषि सेक्टर में आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से किसानों को समृद्ध बनाया जा सकता है। ठाकरे ने राज्य में कृषि विश्वविद्यालयों की ऑनलाइन हुई बैठक में किसानों को सलाह दी कि वे उन फसलों की पैदावार पर ध्यान केंद्रित करें, जिनका बाजार बड़ा हो। उन्होंने कहा, ‘किसान हमारे अन्नदाता हैं। यदि खेती में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाता है, तो किसान समृद्ध होंगे।’
कृषि विश्वविद्यालयों की ऑनलाइन बैठक में मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, ‘किसानों को अब बाजार आधारित बिकने वाली नकदी फसलें पैदा करनी चाहिए।’अकोला स्थित पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय और महाराष्ट्र कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद ने संयुक्त कृषि अनुसंधान एवं विकास समिति की यह 48वीं बैठक आयोजित की थी। बैठक में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने कहा कि कृषि को और उत्पादक बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। राज्य कृषि मंत्री दादा भुसे ने कहा कि नए अनुसंधान किसानों तक अवश्य पहुंचने चाहिए और महाराष्ट्र सरकार इस संबंध में कदम उठा रही है।


Share

Related posts

वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 48271 भारतीय विदेश से मुंबई पहुंचे

samacharprahari

हज यात्रा के लिए कोविड रिपोर्ट अनिवार्य होगीः नकवी

Prem Chand

बीजेपी नेता की पत्नी को बचाने पर नपे एडीजी और पुलिस अधिकारी

Amit Kumar

आयकर विभाग ने डेवलपर्स के यहां छापा मारा

samacharprahari

बांद्रा स्टेशन से 260 किलोग्राम विदेशी सिगरेट जब्त

Prem Chand

काबुल में लगातार दूसरे दिन विस्फोट, कई लोगों की मौत

Vinay