ताज़ा खबर
Other

कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर पुलिस की नियुक्ति पर बवाल

Share

प्रहरी संवाददाता, नागपुर 12 अक्टूबर । महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार गुजरात की आउटसोर्सिंग पर काम कर रही है। शिंदे-फडणवीस सरकार ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के सपने को तोड़ दिया है और अनुबंध के आधार पर पुलिस भर्ती शुरू करके आरक्षण पर भी गहरी चोट की है।

राज्य सरकार ने मुंबई पुलिस बल में तीन हजार पदों को अनुबंध के आधार पर भरने के लिए जीआर निकाला है। पुलिस बल जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा विभाग में कॉन्ट्रेक्ट पर कर्मचारियों की भर्ती एक गलत फैसला है। पुलिस बल, तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आउटसोर्सिंग कर सरकार गलत कदम उठा रही है। सुरक्षा के मामले में महाराष्ट्र की पूरे देश में प्रतिष्ठा है, लेकिन मौजूदा सरकार कॉन्ट्रेक्ट पर पुलिसकर्मियों की भर्ती कर रही है। वह महाराष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। राज्य की ईडीए सरकार संविदा के आधार पर पुलिस भर्ती कर महाराष्ट्र की ख्याति को बदनाम करने का काम कर रही है। कांग्रेस इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।


Share

Related posts

बेरूत के बंदरगाह पर लगी भीषण आग

samacharprahari

विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का लगा आरोप

Prem Chand

लाउडस्पीकर के बाद अयोध्या जाने पर शिवसेना और एमएनएस का पोस्टर वॉर

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट ने स्पेसिफिक परफॉर्मेंस डिक्री की असाइनमेंट पर लगाई मुहर

Prem Chand

ओएनजीसी को अपनी हिस्सेदारी बेचने को कहा गया

samacharprahari

हेल्थ और शिक्षा पर काफी कम खर्च करता है भारत

samacharprahari