ताज़ा खबर
Otherऑटोराज्य

यात्री सुविधा समिति सदस्य की भी नहीं सुनता रेल प्रशासन, शिकायतों की अनदेखी

Share

मुंबई। भारतीय रेलवे बोर्ड यात्री सुविधा समिति (पीएसी) के सदस्य डॉ राजेन्द्र फड़के को भी अब आम यात्रियो की तरह रेल यात्रा के दौरान कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ा। यात्री समस्याओं के निराकरण के लिए जब उन्होंने रेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए, तो भी उनके निर्देशों को कोई तवज्जो नहीं मिली।

डॉ. फड़के को आखिरकार अपनी समस्या को सामने लाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिये बताया कि वह ट्रेन क्रमांक 12741 वास्को पटना एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। लेकिन इस एक्सप्रेस ट्रेन के किसीं भी कोच के टॉयलेट में पानी उपलब्ध नहीं था।

उनका कहना था कि कसारा में उन्होंने कॉमर्शियल कंट्रोल और रेलवे के संबंधित अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। हालांकि इसके बाद भी इगतपुरी स्टेशन के स्टाफ ने असुविधा को दूर करने का प्रयास नहीं किया। ट्रेन के सफाई कर्मचारी ने एसी A1 कोच मे पानी उपलब्ध कराया, लेकिन अन्य कोच के यात्रियों को पानी नहीं मिल पाया।


Share

Related posts

दिल्ली हवाई अड्डे से 2.95 करोड़ रुपये का सोना जब्त

Prem Chand

आखिरकार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार

Prem Chand

ईडी ने नीरव की 253 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त की

samacharprahari

आजमगढ़ के एयरपोर्ट पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Prem Chand

प्रधानमंत्री मोदी की विवादित टिप्पणी, कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

Prem Chand

भाजपा विधायक सहित 16 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Prem Chand