Samachar Prahari
OtherTop 10राज्य

आजमगढ़ के एयरपोर्ट पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, वाराणसी। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में स्थित मंदुरी एयरपोर्ट पर शनिवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से कंट्रोल रूम के पास एक टॉवर में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में आग पर काबू पाने की कवायद शुरू हुई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडि़यों ने कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया।
एयरपोर्ट निदेशक मुकेश यादव ने कहा कि घटना को लेकर अभी कुछ कहना मुश्किल है। फिलहाल मामले की छानबीन के साथ नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 मार्च को मंदुरी एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। इसके बाद यहां से सप्‍ताह में दो दिन 19 सीटर विमान उड़ान भर रहा है।

कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ ही दिन पहले इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया था। प्रधान जी जिस चीज़ को छू दें, उसकी लंका लगनी निश्चित है। चाहे वंदे भारत हो या हवाईअड्डा। बहरहाल, हमारी कामना है कि वहां किसी प्रकार की कोई विशेष क्षति न हो और सब कुशल मंगल रहे।

Share

Related posts

व्हॉट्सएप ने मार्च में 18 लाख भारतीय खातों पर लगाया प्रतिबंध

Prem Chand

जम्मू: आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

samacharprahari

नोटबंदी पर केंद्र की सफाई, कहा- रणनीति का हिस्सा था नोटबंदी का फैसला 

samacharprahari

Leave a Comment