Samachar Prahari
OtherTop 10

सत्ता में आए, तो किसानों की कर्जमाफी : राहुल

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, भंडारा । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आई, तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। भंडारा जिले के साकोली में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश के लोगों को परेशान करने वाला मुख्य मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
राहुल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी जातिगत जनगणना कराएगी। अग्निवीरों की भर्ती वाले केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद इसे खत्म कर दिया जाएगा, क्योंकि सेना इसके पक्ष में नहीं है।


Share

Related posts

राहुल गांधी ने 30 लाख नौकरी समेत दी 5 गारंटी

Prem Chand

बाबा सिद्दीकी की पत्नी ने ‘सही तथ्य रिकॉर्ड में लाने’ के लिए हस्तक्षेप याचिका दायर की

Prem Chand

कॉरपोरेट जगत ने बदला रुख, बैंक लोन के बजाय बॉन्ड मार्केट और विदेशी फंडिंग को दी तरजीह; क्रेडिट ग्रोथ की रफ्तार होगी धीमी

samacharprahari

Leave a Comment