ताज़ा खबर
Otherराज्य

भाजपा विधायक सहित 16 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Share

मुंबई। औरंगाबाद से भाजपा विधायक प्रशांत बांब और 15 अन्य लोगों के खिलाफ शक्कर कारखाना से जुड़े एक मामले में किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। किसानों के पास से जमा कराए गए नौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि कथित रूप से अन्य लोगों के बैंक खातों में जमा करने का मामला सामने आया था।

पुलिस ने बताया कि औरंगाबाद जिले के गंगापुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वह गंगापुर सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष भी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में बुधवार को कृष्णा पाटिल डोंगरेकर की शिकायत पर गंगापुर पुलिस स्टेशन में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन लोगों के खिलाफ भादंवि की 420, 406, 467,468,469,471, 120-बी और अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बांब और 15 अन्य लोगों ने किसानों से एकत्र किए गए पैसे को दूसरे लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया। यह राशि नौ करोड़ रुपये से अधिक है।

हालांकि प्रकाश बांब ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के पीछे राजनीतिक मकसद है। पैसे स्थानांतरित करने की अनुमति किसानों ने दी थी। विधायक ने कहा कि शिकायत राजनीतिक दबाव में दर्ज की गई है। हम फैक्टरी को चालू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसमें अड़चनें पैदा की जा रही हैं।


Share

Related posts

पानी-पानी हुई मायानगरी

samacharprahari

भूमध्य सागर में 74 और लीबिया में नौका डूबने से 20 प्रवासियों की मौत

samacharprahari

पीएफ में वर्कर्स का पैसा जमा नहीं करने वाली कंपनियों को मिलेगी ‘माफी’

samacharprahari

गुदगुदाने आ रही है अमेजन की ‘हेलो चार्ली’

samacharprahari

‘कुछ ताकतें’ योगी सरकार को पीछे से चला रही हैं : अखिलेश

Prem Chand

काला धन हवाई जुमला, 165 फीसदी बढ़ा नकदी में लेनदेन

Prem Chand