ताज़ा खबर
Politicsताज़ा खबर

मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

Share

जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बनेंगे उपमुख्यमंत्री

डिजिटल न्यूज डेस्क, भोपाल। मध्‍य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री के नाम को लेकर सस्‍पेंस खत्‍म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक दल की बैठक में पार्टी आलाकमान ने सबको चौंकाते हुए मोहन यादव को सूबे का मुखिया घोषित किया है। शिवराज सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बड़ा खेल करते हुए मोहन यादव को अपना नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। मोहन यादव की ताजपोशी से सभी हैरान हैँ। जिस नाम की कहीं चर्चा नहीं, उसी को मोदी – शाह ने खेला करते हुए सबसे बड़ा पद दे दिया।

ऐसा मोहन यादव का राजनीतिक सफर
मोहन यादव का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। साल 2013 में मोहन यादव पहली बार विधायक बने। वह उज्जैन जिले से तीन बार के विधायक रहे हैं। 58 साल के यादव निवर्तमान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे।

तलाकशुदा महिला से की थी माता सीता की तुलना
बता दें कि मध्‍य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव का एक विवादित बयान सामने आया था। नागदा खाचरोद के कारसेवकों के सम्‍मान समारोह में  यादव ने तलाकशुदा स्‍त्री की तुलना माता सीता से की थी।
हालांकि इस बयान के बाद जमकर विवाद हुआ।  इसके बाद मोहन यादव ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रसारित किया गया है।


Share

Related posts

NEET की तर्ज पर MH-CET में भी बड़ा घोटाला! 10वीं-12वीं में फेल होने वाले छात्र बने टॉपर: कांग्रेस

samacharprahari

राज्य में एक लाख करोड़ का निवेश लक्ष्यः मुख्यमंत्री ठाकरे

samacharprahari

यूक्रेन युद्ध के बीच यूरोप को गैस बेचने के लिए अमेरिका और रूस में गुप्त सौदेबाजी

samacharprahari

आयुष मंत्रालय ने पतंजलि की कोरोना दवा पर लगाई रोक

samacharprahari

झूठों के सरदार हैं प्रधानमंत्री मोदी, एक के बाद एक झूठ बोल रहे हैं : खरगे

samacharprahari

सरकार कहती है- लोग खुल कर खर्च कर रहे हैं, शहरों में प्रति व्यक्ति का मासिक खर्च 7000 रुपये है

samacharprahari