ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व गृह मंत्री के घर ईडी की रेड

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के नागपुर और मुंबई निवास पर छापा मारा। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में यह तलाशी अभियान शुरू किया है। इससे पहले सीबीआई ने भी 21 अप्रैल को एफआईआर दर्ज करने के बाद देशमुख के मुंबई और नागपुर स्थित आवासों पर छापे मारे थे।

पिछले महीने देशमुख और अन्य आरोपियों के खिलाफ धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर मामला दायर करने के बाद प्रारंभिक जांच शुरू की थी। अब ईडी ने देशमुख के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज किया है।

अनिल देशमुख ने कहा कि ईडी के अधिकारी पूछताछ के लिए आए थे। हमने उनके साथ सहयोग किया और आगे भी करते रहेंगे। पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने झूठे आरोप लगाए हैं। उन्होंने पद से हटाए जाने के बाद यह आरोप लगाए हैं। अगर कुछ गलत था तो उन्हें पद पर रहते हुए आरोप लगाने चाहिए थे।

हाईकोर्ट ने सीबीआई को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की ओर से देशमुख के खिलाफ लगाए रिश्वत के आरोपों की जांच के लिए कहा था। आरोप है कि महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों के तबादलों, नियुक्तियों में अवैध धन अर्जित किया गया। पुलिसकर्मियों से अवैध वसूली की गई। यह मामला मुंबई में कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक से भरी गाड़ी की जांच से भी जुड़ा है। इस मामले की जांच के दौरान पुलिसकर्मी सचिन वाजे की भूमिका सामने आने के बाद सिंह को पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया गया था।


Share

Related posts

लगातार हादसों के बाद रेलवे ने अफसरों को किया टाइट

samacharprahari

हितों का टकराव, विराट कोहली की हो सकती है जांच

samacharprahari

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार

samacharprahari

सैट ने सेबी के आदेश के खिलाफ डिश टीवी की अपील खारिज की 

Prem Chand

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता करा सकेगी गर्भपात

Prem Chand

हाई कोर्ट से यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर को मिली जमानत

Prem Chand