ताज़ा खबर
Otherबिज़नेसराज्य

प.रे. के 19 रेल सुरक्षा कर्मी सम्मानित

Share

मुंबई। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने रेल सुरक्षा बल के 19 जवानों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, कौशल, साहस और समर्पण के साथ करने के लिए वर्ष 2019 के अति उत्कृष्ट सेवा पदक (25 साल की सेवा के लिए) तथा उत्कृष्ट सेवा पदक (15 साल की सेवा के लिए) से सम्मानित किया। रेलवे बोर्ड के रेल सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार, प. रे. के महाप्रबंधक आलोक कंसल एवं प. रे. के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ प्रवीण चंद्र सिन्हा ने रेल सुरक्षा कर्मियों को बधाई दी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि इंस्पेक्टर (क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच आरपीएफ-चर्चगेट) राजीव सिंह सलारिया, सब-इंस्पेक्टर शिवजी सिंह धाकड़, सब-इंस्पेक्टर आरपीएफ-मुख्यालय योगेश कुमार जानी, असिस्‍टेंट सब-इंस्पेक्टर शरद फाड, सहायक, असिस्‍टेंट सब-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह और असिस्‍टेंट सब-इंस्पेक्टर राजपाल नाइक, हेड कांस्टेबल अजय कुमार जाट, हेड कांस्टेबल रमाकांत शेट्ये, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार कंबोइया, हेड कांस्टेबल राजूभाई पिपलिया, हेड कांस्टेबल कृष्णसागर उपाध्याय, हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाटिल, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार नागजीभाई, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव और हेड कांस्टेबल अश्विन परमार को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्‍मानित किया गया।


Share

Related posts

Covishield और Covaxin के दाम घटे, अब 225 रुपए में लगेगा टीका

Prem Chand

नाटो के विस्तार जितनी घातक है अमेरिका की हिंद-प्रशांत नीति : चीन

Prem Chand

वक्फ संपत्तियों पर पूंजीवादी ताकतों की नजर? —कानूनी, ऐतिहासिक और आर्थिक विश्लेषण

samacharprahari

यूपी की सियासत में धर्म की चाशनी से विकास फिर से पंगु!

samacharprahari

सैट से चंदा कोचर को राहत

samacharprahari

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के चुनाव में 93 सीटों पर हुई 61.45 फीसदी वोटिंग

samacharprahari