ताज़ा खबर
Otherराज्य

बरेली में मास्क को लेकर चली गोली

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली में स्टेशन रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सुरक्षा गार्ड ने एक ग्राहक को गोली मार दी। ग्राहक ने मास्क नहीं लगाया था, जिसके कारण गार्ड ने एंट्री नहीं दी थी। जब ग्राहक मास्क लगाकर पहुंचा तो गार्ड ने कहा कि पासबुक में एंट्री लंच के बाद होगी। इस बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हो गई और गार्ड ने गोली मार दी। गोली चलने से बैंक में हड़कंप मच गया। दरअसल, सिविल लाइंस में रहने वाले रेल कर्मी राजेश का इसी बैंक में खाता है। शुक्रवार को दोपहर राजेश बैंक पहुंचा था। बैंक में तैनात गार्ड केशव प्रसाद ने उन्हें बिना मास्क के बैंक के अंदर घुसने से मना कर दिया था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।


Share

Related posts

वायनाड भूस्खलन में मरनेवालों की संख्या 300 के पार, सैकड़ों अब भी लापता

samacharprahari

हापुड़ की केम‍िकल फैक्‍टरी में बॉयलर फटा

Prem Chand

अमेजन ऑनलाइन से जुड़े 25 लाख छोटे कारोबारी

samacharprahari

अमरावती में कर्फ्यू लागू, स्थिति अब भी नाजुक, बीजेपी नेता अरेस्ट

samacharprahari

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानें अपना भाग्यांक

samacharprahari

Transgenders In Armed Forces: फौज में ट्रांसजेंडर्स के लिए भर्ती होने का रास्ता साफ

samacharprahari