ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

अमरावती में कर्फ्यू लागू, स्थिति अब भी नाजुक, बीजेपी नेता अरेस्ट

Share

मुंबई। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में चल रहा उपद्रव सोमवार को काफी हद तक काबू में रहा। अमरावती शहर में शनिवार को बीजेपी के बंद के दौरान बड़े पैमाने पर पथराव हुआ। कई दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आंदोलनकारियों ने पुलिस और पत्रकारों पर भी पथराव किया था। पुलिस ने सोमवार सुबह बीजेपी नेता और पूर्व कृषि मंत्री अनिल बोंडे को गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी नेता को हिरासत में लेने के बाद राज्य में सियासत गरमा गई है।
हालात को काबू में रखने के लिए प्रशासन ने शनिवार को ही चार दिन के लिए धारा-144 लागू कर दी थी। पुलिस का कहना है कि हालात अब भी नाजुक बने हुए हैं, हालांकि, अब इलाके में शांति व्यवस्था बन रही है। इलाके में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स मौजूद है।
बता दें कि त्रिपुरा में हिंसा के विरोध में मुस्लिम संगठनों ने बंद बुलाया था। इसी दौरान हिंसा भड़की और जमकर पथराव हुआ। अगले दिन शनिवार को हिंदू संगठनों ने इस घटना के विरोध में बंद बुलाया था। पथराव और आगजनी जैसी घटनाएं सामने आईं। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।


Share

Related posts

कैसे बढेगा इंडिया, जब भारत में 18.12 करोड़ वयस्क हैं अनपढ़!

Prem Chand

रेप के आरोप में बीजेपी विधायक पर केस

Prem Chand

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंड़ाफोड़, नौ गिरफ्तार

samacharprahari

सुरक्षा परिषद का अध्‍यक्ष बना भारत

samacharprahari

आतंकी कर सकते हैं हमला! नए साल पर हाई अलर्ट

Vinay

रोबोट करेगा मुंह, गले, ब्रेस्ट कैन्सर का ऑपरेशन

Prem Chand