ताज़ा खबर
Other

Covishield और Covaxin के दाम घटे, अब 225 रुपए में लगेगा टीका

Share

मुंबई, 9 अप्रैल 2022 । केंद्र द्वारा सभी वयस्कों के लिए कोविड-19 टीकों की बूस्टर डोज शुरू करने से एक दिन पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सिन टीकों की कीमतों को घटा दिया है। अब दोनों वैक्सीन की खुराक 225 रुपए होगी। वर्तमान में प्राइवेट हॉस्पिटल में कोविशील्ड की प्रत्येक डोज 600 रुपए है, जबकि कोवैक्सिन की कीमत 1200 रुपए है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और भारत बायोटेक कोफाउंडर सुचित्रा एला ने ट्विटर पर यह घोषणा की। पूनावाला ने ट्वीट कर लिखा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत सरकार के साथ चर्चा के बाद SII ने निजी अस्पतालों के लिए Covishield वैक्सीन की कीमत को 600 रुपए से 225 रुपए प्रति खुराक करने का फैसला किया है। सुचित्रा एला ने कहा कि हमने प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोवैक्सिन की कीमत 1200 रुपए से 225 रुपए प्रति खुराक करने का फैसला किया है।


Share

Related posts

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का मुनाफा बढ़ा

Prem Chand

पीएम मोदी का निजी ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

samacharprahari

योगी सरकार में कागजी दावों का ‘ट्रिलियन डॉलर’ तिलिस्म

samacharprahari

लद्दाख सीमा पर स्थिति गंभीर और नाजुक :​ ​​नरवणे ​​

samacharprahari

धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों का “घंटानाद आंदोलन”

samacharprahari

राहुल के फोन कॉल के बाद आरजेडी की आपात बैठक

samacharprahari