ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10टेकताज़ा खबरभारत

पीएम मोदी का निजी ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

Share

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट (@narendramodi_in) को कुछ देर के लिए बुधवार देर रात को हैकर्स के समूह ने हैक (Hack) कर लिया। हालांकि कुछ देर के उपरान्त इस समस्या को सुधार कर लिया गया। इस पूरे मामले पर ट्विटर की ओर से बयान भी आ गया है जिसमे उन्होंने हैकिंग की बात को स्वीकार भी किया है। बता दें कि यह हैकिंग भी कुछ दिनों पहले हुए बराक ओबामा, एलन मस्क जैसी हस्तियों के अकाउंट हैक की तर्ज पर ही थी, जिसमें बाद में हैकर्स की ओर से बिटक्वाइन के रूप में फिरौती की मांग भी रखी जा रही थी। हैकिंग की इस घटना के लिए 16 वर्षीय किशोर हैकर्स को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

0

दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट (narendramodi.in) के ट्विटर अकाउंट पर वेबसाइट से जुड़े और NaMo App से जुड़े अपडेट्स साझा होते हैं। इस मुद्दे पर ट्विटर ने जानकारी दी थी कि, “PM नरेंद्र मोदी की वेबसाइट के अकाउंट के साथ जो भी हुआ है, हमें उसकी पूरी जानकारी है और हम उसे ही फिलहाल  सुधारने में लगे हुए हैं।” इसके साथ ही ट्विटर प्रवक्ता ने बताया कि “फ़िलहाल इस अकाउंट के अलावा किसी और अकाउंट पर भी ऐसा कोई फर्क पड़ा है या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है और हम इसकी विस्तृत जांच कर रहे हैं।”

ट्विटर के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए दिए गए बयान में कहा, “हमें इसकी जानकारी है और हमने हैक किए गए अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं। हम सक्रियता से स्थिति की जांच कर रहे हैं। इस वक्त, हमें अन्य किसी अकाउंट के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है। अकाउंट सुरक्षित रखने की सलाह देखी जा सकती है।”

गौरतलब है कि बुधवार देर रात करीब तीन बजे (@narendramodi_in) अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था और इसमें लिखा गया था कि “ये अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota।com) के द्वारा हैक कर लिया गया है और हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है।” इसके अलावा एक और ट्वीट में क्रिप्टोकरेंसी के द्वारा नेशनल रिलीफ फंड में पैसा डालने को भी कहा गया था। अब इस ट्वीट के कुछ ही मिनटों बाद इसे फिर डिलीट भी कर दिया गया था और अगले आधे घंटे के अंदर ट्विटर द्वारा उक्त अकाउंट को सही कर दिया गया था। हम सोशल मीडिया के पाठक मोहित बब्बर और चांदनी शाह का ट्वीट शेयर कर रहे हैं।

हाल ही में साइबल ने दावा किया था कि पेटीएम की ई-कॉमर्स इकाई, पेटीएम मॉल में डेटा उल्लंघन संबंधी घटना के लिए हैकर समूह जॉन विक जिम्मेदार है। ट्विटर ने कहा कि फिलहाल इस बात के कोई संकेत या सबूत नहीं है कि इस अकाउंट को हैक किए जाने और जुलाई में हुई घटना में कोई संबंध है। जुलाई में, जेफ बेजोस, बराक ओबामा, बिल गेट्स, एलन मस्क और अन्य हाई-प्रोफाइल उपयोगकर्ताओं के अकाउंट में भी सेंध लगाई गई थी।

 


Share

Related posts

योगी सरकार का एक और बड़ा फैसला…अब बिना विवाद पीढ़ियों की संपत्ति का हो सकेगा आसानी से बंटवारा

samacharprahari

जम्मू में मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

Prem Chand

महाराष्ट्र में मॉनसून के कहर से 113 लोगों की मौत

samacharprahari

तेजस्वी, मदन झा समेत 6 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

Prem Chand

पांच साल में इंडियन करेंसी की वैल्यू 10 रुपये घटी

samacharprahari

शरद पवार ने घड़ी गंवाई, चुनाव आयोग से पवार को झटका

samacharprahari