ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

प्रेमी से शादी कराने के नाम पर ठगी, तांत्रिक गिरफ्तार

Share

युवती को लगाया 4.57 लाख रुपये की चपत

मुंबई। क्राइम ब्रांच पुलिस ने मीरा रोड से 33 वर्षीय स्वयंभू तांत्रिक को ठगी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। तांत्रिक ने 26 वर्षीय महिला को यह कहकर बरगलाया था कि वह काले जादू की मदद से उसकी, उसके प्रेमी से शादी करा देगा। तांत्रिक ने ‘काला जादू’ करने के बहाने से युवती से 4.57 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। भारतीय दंड संहिता और महाराष्ट्र मानव बलि, अन्य अमानवीय, बुराई, अघोरी प्रथाओं, काला जादू रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम 2013 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि खारघर में रहने वाली पीड़िता ने फरवरी में उपनगरीय ट्रेनों के डिब्बों में पोस्टर देखने के बाद आरोपी बाबा करीम खान बंगाली उर्फ वसीम खान उर्फ बाबा कबीर खान बंगाली से संपर्क किया था। महिला ने बताया कि उसके प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके कारण वह अवसाद में थी। मेरठ निवासी आरोपी तांत्रिक ने महिला से फोन पर कहा कि वह काला जादू करेगा, जिससे उसका प्रेमी फिर से उसके पास आ जाएगा और उससे शादी कर लेगा। उसने मेरठ दरगाह में तांत्रिक क्रिया के लिए युवती से 4.57 लाख रुपये मांगे थे। पैसे ट्रांसफर करने के कई दिन बाद भी कोई वांछित परिणाम नहीं मिला। इसके बाद युवती ने तांत्रिक से अपने पैसे वापस मांगे, तो तांत्रिक ने उस पर काला जादू करने की धमकी दी।


Share

Related posts

डीआरआई ने 19 करोड़ का सोना किया जब्त

Prem Chand

कर्ज मुक्त कंपनियों में शुमार हुई रिलायंस इंडस्ट्रीजः मुकेश अंबानी

samacharprahari

राहुल गांधी का सरकार पर तंज, कहा- एक नौकरी, 1000 बेरोजगार, क्‍या कर दिया देश का हाल

samacharprahari

पारिवारिक हास्य नाटक ‘मरता क्या न करता !!’ का सफल मंचन

Prem Chand

हूती विद्रोहियों का करारा प्रहार: अमेरिकी F-35, F-16 पर मिसाइलों का खतरा

samacharprahari

जियो ने स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए एयरटेल के साथ किया समझौता

samacharprahari