ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्य

पेपर लीक के बाद सेना की भर्ती परीक्षा कैंसिल, 3 अरेस्ट

Share

मुंबई। सेना ने प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिलने के बाद जनरल ड्यूटी कर्मियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भर्ती प्रवेश परीक्षा को रद्द कर दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अब तक पुणे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह के भ्रष्ट आचरण को लेकर सेना बर्दाश्त नहीं करती। पुणे की स्थानीय पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान शनिवार रात को सैनिकों (जनरल ड्यूटी) की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था। इस मामले में आगे की जांच जारी है और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरकरार रखने के मद्देनजर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


Share

Related posts

झूठों के सरदार हैं प्रधानमंत्री मोदी, एक के बाद एक झूठ बोल रहे हैं : खरगे

samacharprahari

नवी मुंबई में पत्रकार कोरोना योद्धा से सम्मानित

samacharprahari

प्रधानमंत्री मोदी की विवादित टिप्पणी, कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

Prem Chand

महाराष्‍ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित

Prem Chand

ओबीसी वर्ग के जरिए एमवीए सरकार को हराने बीजेपी चलाएगी कार्यकर्ता अभियान

Prem Chand

अयोध्या की सीमाएं सील, एसपीजी ने संभाला मोर्चा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

samacharprahari