ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

बोले गुलाम- ‘अपनी जड़ें नहीं भूले मोदी, नहीं छिपाई अपनी असलियत’

Share

जम्‍मू। हाल ही में राज्‍यसभा से रिटायर हुए कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। रविवार को जम्‍मू में आयोजित एक सभा में गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी को जमीन से जुड़ा हुआ नेता बताया और कहा कि लोगों को उनसे सीखना चाहिए कि कामयाबी की बुलंदियों पर जाकर भी कैसे अपनी जड़ों को याद रखना चाहिए।

गुज्‍जर समुदाय की सभा में गुलाम ने कहा- ‘मुझे बहुत सारे लीडरों की बहुत सी बातें अच्‍छी लगती हैं। मैं खुद गांव का हूं और बहुत गर्व होता है। हमारे पीएम मोदी भी कहते हैं कि वह गांव से हैं। सियासी तौर पर हम उनके खिलाफ हैं, लेकिन कम से कम जो अपनी असलियत है, वह उसको नहीं छिपाते। यदि आपने अपनी असलियत छिपाई तो आप मशीनरी दुनिया में जी रहे होते हैं।’

गुलाम नबी आजाद कांग्रेस से नाराज बताए जा रहे ‘जी 23’ में शामिल हैं। एक दिन पहले ही ‘जी 23’ के नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान को यह स्‍वीकार करने की नसीहत दी थी कि पार्टी कमजोर हुई और इसे मजबूत करने के लिए काम करने की जरूरत है। इन नेताओं में कपिल सिब्‍बल, आनंद शर्मा और राज बब्‍बर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।


Share

Related posts

तुर्किये में संसद के पास आत्मघाती हमला

Prem Chand

462 इंफ्रा प्रोजेक्ट की मूल लागत में 4.38 लाख करोड़ की बढ़ोतरी

samacharprahari

योगी के मंत्री पर लगाया था पैसे लेने का आरोप, अब आरोपियों की मददगार जैनब फातिमा का मकान कुर्क

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 5

samacharprahari

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, ब्रिटेन सरकार से मिली मंजूरी

Prem Chand

सीएए विरोध प्रदर्शन पर सहयोगी न्यायाधीश की टिप्पणी से उच्च न्यायालय के न्यायाधीश असहमत

samacharprahari