ताज़ा खबर
Other

पुंछ में एलओसी पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के मेजर गुरूंग और 2 जवान जख्मी

Share

जम्मू, 29 अप्रैल 2022 । पुंछ में एलओसी के पास शुक्रवार को माइन ब्लास्ट होने से भारतीय सेना के एक मेजर और 2 जवान घायल हो गए हैं। कृष्णाघाटी सेक्टर में भारतीय सेना के जवान नियमित गश्त कर रहे थे, इस दौरान धमाका हो गया है। सुरक्षाबलों ने घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कर दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। जख्मी होने वालों की पहचान मेजर गुरूंग, नायब सूबेदार दलबीर और हवालदार हुकुम के तौर पर हुई है।

इस बीच राजौरी में एलओसी के पास से भारतीय सेना के जवानों ने एक अधेड़ उम्र के पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध परिस्थिति में एलओसी के पास घूम रहा था। सेना ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। सेना ने व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। शख्स की पहचानी कोटली के ममूद अली (55) के तौर पर हुई है। व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया है।


Share

Related posts

नेपाल के प्लेन क्रैश में पायलट समेत 22 की मौत 

Prem Chand

सुरक्षा बलों पर हमले के लिए पाकिस्तानी आतंकवादी को 10 साल की कैद 

samacharprahari

पारिवारिक हास्य नाटक ‘मरता क्या न करता !!’ का सफल मंचन

Prem Chand

भारत–अमेरिका ट्रेड डील: एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी कंपनियों को बढ़त, भारत को राजस्व नुकसान

samacharprahari

प्रोजेक्ट चीताः कूनो नेशनल पार्क में एक और चीता की मौत

samacharprahari

‘लॉकडाउन’ से इकोनॉमी पर होगा असर

Prem Chand