ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

देश में विकास की गति को बढ़ाने के तरीके ढूंढने होंगेः रघुराम राजन

Share

पूर्व गवर्नर ने चेताया- चीन की इकोनॉमी से टक्कर लेना मुश्किल

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि भारत अगर सुधारात्मक कदम नहीं उठाता है, तो देश की ग्रोथ धीमी पड़ सकती है। उन्होंने कहा है कि भारत भले ही 3 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी है, लेकिन चीन की अर्थव्यव्स्था को पीछे छोड़ने में भारत को लंबा सफर तय करना है। चीन की अर्थव्यवस्था भारत से 5 गुना बड़ी है।
राजन ने कहा कि वित्त वर्ष 2022 में भारत की जीडीपी 8.7 फीसदी के दर से ग्रो करने का अनुमान है। उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा है कि अगर भारत रिफॉर्म के लिए तेजी से कदम नहीं उठाता है, तो इकोनॉमी की ग्रोथ धीमी पड़ सकती है।

सिंगापुर में 4 जुलाई को आयोजित स्टैंडर्ड चार्टर्ड के एक इवेंट में बोलते हुए उन्होंने कहा कि रिफॉर्म की तरफ सही कदम उठाकर भारत अपनी विकास की गति को बढ़ा सकता है। भारत में अक्सर सुधार को लेकर राजनैतिक मतभेद और संघर्ष शुरू हो जाते हैं, जिससे देश का विकास प्रभावित होता है।

उन्होंने कहा कि सरकार को बैंकिंग सेक्टर में और बेहतर रिफॉर्म करने चाहिए। भारत में हाई इनकम ग्रुप की स्थिति काफी अच्छी है और फॉर्मल सेक्टर में प्रॉफिटिबिलिटी भी काफी मजबूत है, लेकिन लोअर मीडिल क्लास फिलहाल भारी बेरोजगारी से जूझ रहा है। इस पर सरकार को ध्यान देना होगा।


Share

Related posts

आतंकी ने कबूला; पाक कर्नल ने भारतीय पोस्ट पर हमले के लिए दिए थे 30 हजार

Vinay

लिविंगार्ड ने लॉन्च किया नया फेस मास्क

samacharprahari

आईपीएल जल्दी छोड़ना चाहते हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स

samacharprahari

‘कड़वी सच्चाई को झूठ के जरिए छिपाने की कोशिश’

samacharprahari

संपत्ति हड़पने के मामले में ईडी ने दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार 

Prem Chand

भिवंडी इमारत हादसे में अब तक 33 लोगों की मौत, 25 को बचाया गया

samacharprahari