ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरराज्य

भिवंडी इमारत हादसे में अब तक 33 लोगों की मौत, 25 को बचाया गया

Share

मुंबई। ठाणे जिले के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के ढहने के कारण बुधवार सुबह तक मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 33 हो गई है। इस हादसे में अब तक 25 लोगों को बचाया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पांच लोगों के मलबे से जिंदा निकाला गया था। इन लोगों को भिवंडी और ठाणे के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो वर्ष से 15 वर्ष के 11 बच्चे भी शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि 43 वर्ष पुरानी ‘जिलानी बिल्डिंग’ सोमवार तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर ढह गई थी। इमारत में 40 फ्लैट थे, जिनमें करीब 150 लोग रहते थे। इमारत गिरने के मामले में महानगर पालिका प्रशासन के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है और इमारत के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

       धामनकर नाका के पास नारपोली में पटेल कम्पाउंड स्थित इमारत जिस समय ढही, उस समय उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और ठाणे आपदा मोचन बल (टीडीआरएफ) के कर्मी मौके पर पहुंचे। अब तक मलबे से खोज अभियान जारी है। यह इमारत भिवंडी-निजामपुर महानगर पालिका की जीर्ण-शीर्ण इमारतों की सूची में शामिल नहीं थी। भिवंडी के पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने बताया कि इमारत गिरने के बाद मनपा के अधिकारियों की शिकायत पर इमारत के मालिक सैयद अहमद जिलानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-337,338, 304 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Share

Related posts

भारत में कोविड-19 की ‘भयानक’ स्थिति, यह चेतावनी की घंटी : यूनीसेफ

samacharprahari

डिप्टी CM डीके शिवकुमार पर दर्ज CBI केस, रद्द कराना चाहती है कांग्रेस

samacharprahari

नकवी ने दिया इस्तीफा, उपराष्ट्रपति बनाने की कवायद

Vinay

ऑपरेशन चक्र के तहत सीबीआई की गिरफ्त में आए 26 साइबर क्रिमिनल्स

Amit Kumar

राहुल के खिलाफ सुनियोजित अभियान को शह दे रहे हैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री: प्रियंका गांधी

Prem Chand

जम्मू-श्रीनगर हाइवे 150 फुट बहा

Vinay