ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

भाजपा के नार्वेकर विधानसभा अध्यक्ष बने

Share

ससुर पहले से विधान परिषद के सभापति

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। नार्वेकर को 164 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने शिवसेना के उम्मीदवार राजन साल्वी को हराया। साल्वी को 107 वोट मिले। विधानसभा का अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नार्वेकर को बधाई दी।

बता दें कि नार्वेकर देश में अब तक के सबसे युवा विधानसभा अध्यक्ष हैं। उनके ससुर और राकांपा नेता रामराजे नाईक पहले से ही विधान परिषद के सभापति हैं। इस तरह, महाराष्ट्र देश का एकमात्र राज्य बन गया, जहां विधानसभा और विधान परिषद के पीठासीन अधिकारी दामाद और ससुर हैं।

नार्वेकर फिलहाल मुंबई की कोलाबा सीट से विधायक हैं। साल 2019 में भाजपा ने उम्मीदवारी दी थी। उन्होंने कांग्रेस के अशोक जगताप को हराया था। उससे पहले, साल 2014 में मावल से लोकसभा चुनाव में वह शिवसेना के उम्मीदवार से हार गए थे।


Share

Related posts

फडणवीस-राउत मुलाकात से राजनीतिक पारा चढ़ा, एनसीपी अलर्ट

samacharprahari

दो साल में 94 यूट्यूब चैनल्स और 747 यूआरएल ब्लॉक

Girish Chandra

आवास उद्योग के लिए कई रियायतों की घोषणा

samacharprahari

SBI की महिला बैंक मैनेजर ने खातों से उड़ाए 3 करोड़ रुपए

samacharprahari

लॉकडाउनः भारत में जून से 18000 टन कोरोना कचरा पैदा हुआ

Girish Chandra

संभल हिंसा में जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Prem Chand